शोहरतगढ़: डीएम ने जिले के 7 SDM का किया स्थानांतरण, एसडीएम शोहरतगढ़ चन्द्रभान सिंह को बनाया गया SDM न्यायिक बांसी
जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने जनहित एवं कार्यहित में बुधवार को दोपहर 12:00 के लगभग सिद्धार्थनगर जिले के 7 उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनके पद एवं कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है,जिसमें उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ चंद्रभान सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक बांसी बनाए गए व उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्रा को अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़ बनाया गया है।