जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित बोरझा ने ग्राम पंचायत भैंसामुण्डा में आवास चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ ने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा।