सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, पुलिस पहुंची
सहजनवा थानाक्षेत्र अंतर्गत भीटी मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है और युवक अडिलापार का रहने वाला बताया जा रहा है।