सेन्हा: सेन्हा के महात्मा गांधी सभागार में जनगणना 2027 प्रशिक्षण संपन्न, 45 प्रगणकों को डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे भारतीय जनगणना 2027 के तृतीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए 45 जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।