Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

#anganvadi के मध्यान भोजन खाने से 11 बच्चे #hospital मे भर्ती मामला #jhabua #Thandal विकासखंड का#mp

Jhabua, Jhabua | Nov 15, 2025

MORE NEWS

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अंतरित की

झाबुआ जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.38 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय, भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में माह मई (जून 2026 में देय) की कुल 203.56 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया।

जिला झाबुआ में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री पंकज सांवले हितग्राहियों के साथ वर्चुअली शामिल हुए।

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं कल्याणी पेंशन हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से नियमित रूप से पेंशन राशि अंतरित की जा रही है। मुख्यमंत्री के सिंगल क्लिक कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान मई माह में स्वीकृत पेंशन प्रकरणों के स्वीकृति आदेश भी पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती निधि ठाकुर, श्री प्रियंक पाटीदार सहित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि अंतरित की झाबुआ जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.38 करोड़ रुपये की पेंशन राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय, भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में माह मई (जून 2026 में देय) की कुल 203.56 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। जिला झाबुआ में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री पंकज सांवले हितग्राहियों के साथ वर्चुअली शामिल हुए। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं कल्याणी पेंशन हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से नियमित रूप से पेंशन राशि अंतरित की जा रही है। मुख्यमंत्री के सिंगल क्लिक कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मई माह में स्वीकृत पेंशन प्रकरणों के स्वीकृति आदेश भी पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती निधि ठाकुर, श्री प्रियंक पाटीदार सहित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

#jhabua #police अधीक्षक #cibersecurity 2.0 15दिवसी अभियान #breakingnews #mpnews  #shorts #viral #mp

#jhabua #police अधीक्षक #cibersecurity 2.0 15दिवसी अभियान #breakingnews #mpnews #shorts #viral #mp

Jhabua, Jhabua | Jun 25, 2026

संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर में औचक निरीक्षण, 34 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) के माध्यम से 23 जून 2026 को जिले के थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 34 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर क्षेत्र में किराना दुकानों तथा दुग्ध शीत केंद्रों (चिलिंग प्लांट) का निरीक्षण कर दाल, मसाले एवं दूध के कुल 34 नमूनों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी द्वारा थान्दला रोड़ (उदयगढ़) स्थित किराना दुकानों से लस्सी एवं दूध के नमूने तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से पांच खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों का प्रारंभिक परीक्षण चलित प्रयोगशाला में मौके पर ही किया गया।

मेघनगर के दुग्ध शीत केंद्र पर दूध की गुणवत्ता की जांच
मेघनगर स्थित दुग्ध शीत केंद्र (चिलिंग प्लांट) पर पहुंचकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा दूध से भरे पांच टैंकरों की जांच की गई। परीक्षण के दौरान दूध में कास्टिक सोडा, सोयाबीन तेल, माल्टोडेक्स्ट्रिन, यूरिया, शक्कर सहित अन्य संभावित मिलावटों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया मौके पर ही प्रयोगशाला उपकरणों के माध्यम से संपन्न की गई।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेलसिंह मोरी, नापतौल निरीक्षक श्री कपिल कदम, श्रम सहायक श्री संजय पंचाल तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब तकनीशियन उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण एवं परीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर में औचक निरीक्षण, 34 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) के माध्यम से 23 जून 2026 को जिले के थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 34 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थान्दला रोड़ (उदयगढ़) एवं मेघनगर क्षेत्र में किराना दुकानों तथा दुग्ध शीत केंद्रों (चिलिंग प्लांट) का निरीक्षण कर दाल, मसाले एवं दूध के कुल 34 नमूनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी द्वारा थान्दला रोड़ (उदयगढ़) स्थित किराना दुकानों से लस्सी एवं दूध के नमूने तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से पांच खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों का प्रारंभिक परीक्षण चलित प्रयोगशाला में मौके पर ही किया गया। मेघनगर के दुग्ध शीत केंद्र पर दूध की गुणवत्ता की जांच मेघनगर स्थित दुग्ध शीत केंद्र (चिलिंग प्लांट) पर पहुंचकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा दूध से भरे पांच टैंकरों की जांच की गई। परीक्षण के दौरान दूध में कास्टिक सोडा, सोयाबीन तेल, माल्टोडेक्स्ट्रिन, यूरिया, शक्कर सहित अन्य संभावित मिलावटों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया मौके पर ही प्रयोगशाला उपकरणों के माध्यम से संपन्न की गई। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेलसिंह मोरी, नापतौल निरीक्षक श्री कपिल कदम, श्रम सहायक श्री संजय पंचाल तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब तकनीशियन उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण एवं परीक्षण कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आगामी 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान द्वारा झाबुआ शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, वैक्सीन एवं कोल्ड चेन प्रबंधन, उंगली मार्किंग, घर चिन्हांकन, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग सहित अभियान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. चौहान ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें पोलियो रोधी वैक्सीन की खुराक प्रदान की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति, जनसहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आगामी 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान द्वारा झाबुआ शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, वैक्सीन एवं कोल्ड चेन प्रबंधन, उंगली मार्किंग, घर चिन्हांकन, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग सहित अभियान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. चौहान ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें पोलियो रोधी वैक्सीन की खुराक प्रदान की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति, जनसहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यवाही, 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बामनिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिर्च पिसाई केंद्रों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान लाल पिसी मिर्च पाउडर में रंग की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर दो मिर्च पिसाई केंद्रों से कुल 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जब्त किया गया। साथ ही आगामी विस्तृत परीक्षण के लिए कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में प्रतिमाह हाट-बाजारों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निर्माताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध खाद्य सामग्री की शीघ्र पहचान संभव हो पाती है।

उन्होंने बताया कि बामनिया स्थित मिर्च पिसाई केंद्रों पर की गई जांच में लाल मिर्च पाउडर के अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त रूपगढ़ स्थित एक आटा फैक्ट्री से आटे का नमूना भी जांच हेतु लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेल सिंह मोरी तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यवाही, 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जब्त कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बामनिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिर्च पिसाई केंद्रों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लाल पिसी मिर्च पाउडर में रंग की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर दो मिर्च पिसाई केंद्रों से कुल 68 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जब्त किया गया। साथ ही आगामी विस्तृत परीक्षण के लिए कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा ने बताया कि संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जिले में प्रतिमाह हाट-बाजारों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय निर्माताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है, जिससे संदिग्ध खाद्य सामग्री की शीघ्र पहचान संभव हो पाती है। उन्होंने बताया कि बामनिया स्थित मिर्च पिसाई केंद्रों पर की गई जांच में लाल मिर्च पाउडर के अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त रूपगढ़ स्थित एक आटा फैक्ट्री से आटे का नमूना भी जांच हेतु लिया गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेल सिंह मोरी तथा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026