#बलिया #बेल्थरारोड में युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, नौकरी की तलाश में देवेंद्र डिग्री कॉलेज पहुंचे करीब 6 हजार युवाओं ने रोजगार मेले में कराया रजिस्ट्रेशन, जिनमें से लगभग 2 हजार युवाओं का 27 कंपनियों में हुआ चयन। हिंडाल्को समेत नामी कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने युवाओं की प्रतिभा परखी और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर सौंपे। मंच से 15 युवाओं को सांकेतिक नियुक्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि #विधायक हंसू राम ने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं के लिए उनके सपनों की उड़ान है। उन्होंने युवाओं के रोजगार और कौशल विकास के लिए सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। पूर्व #विधायक गोरख पासवान ने प्रतिभा और शिक्षा को सफलता की असली ताकत बताया। रोजगार मेले में उमड़ी हजारों युवाओं की भीड़ ने क्षेत्र में रोजगार की उम्मीदों और अवसरों की नई तस्वीर पेश की। #रोजगा #मेला #रोजगारमेला
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#Ballia #BeltharaRoad #MegaJobFair #YouthEmployment #JobOpportunities
Belthara Road, Ballia | Nov 2, 2026