#बेल्थरारोड में #रोजगार की नई उम्मीद! एक ही छत के नीचे दर्जनभर कंपनियां, नौकरी पाने के लिए उमड़े सैकड़ों युवा
#बलिया: नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सोमवार का दिन नई उम्मीद और अवसरों की सौगात लेकर आया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के देवेंद्र डिग्री कॉलेज परिसर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां नौकरी पाने की चाहत में सैकड़ों युवा पहुंचे। खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग समेत दर्जनभर से अधिक निजी कंपनियों के एचआर और अधिकारी एक ही मंच पर मौजूद रहे। विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर रोजगार पाने के लिए युवाओं ने आवेदन किया। मौके पर अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया जारी रही। वहीं, इस रोजगार मेले के माध्यम से सैकड़ों चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की भी तैयारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय #विधायक #हंसू राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व #विधायक #गोरख पासवान की मौजूदगी प्रस्तावित है। रोजगार मेले ने स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#EmploymentFair #JobOpportunities #YouthEmployment #BalliaNews #BeltharaRoad