अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित प्रज्ञान सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Purnia, Bihar | Nov 13, 2026