#बालाघाट
सेवा सेतु अभियान के तहत छात्रवृत्ति के लिए विशेष तकनीकी शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु अभियान के तहत विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष तकनीकी शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल हनवत ने विद्यार्थियों को गांव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री दीपक कनौजिया ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन करते समय आवश्यक सावधानियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वयं का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने के साथ ही राष्ट्रीय भुगतान निगम के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण माध्यम से जुड़ा होना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी भी अद्यतन रखने की जानकारी दी गई।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले एमपीटास पोर्टल पर अपना प्रोफाइल पंजीकरण कराने तथा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ओटीआर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों को आवेदन में स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए वैध आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। शिविर में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन भरते समय दस्तावेजों की शुद्धता एवं जानकारी की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सरिता खोब्रागड़े, कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आशा गोहे तथा प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mintechnicalm
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026