विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक अपना योगदान दे : सांसद भारती पारधी
सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार 7 अक्टूबर को कमला नेहरू महिला मंडल, बालाघाट में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़े और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, श्री प्रदीप जायसवाल, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीना, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, जनपद पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष श्री फूलचंद सहारे, नगर पालिका अध्यक्ष श्र