कटोरिया: सीएम के कटोरिया आगमन को लेकर तैयारी तेज, डीडीसी व एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Katoria, Banka | Mar 13, 2026 सीएम नीतिश कुमार के समृद्धि यात्रा में कटोरिया आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे डीडीसी उपेन्द्र कुमार एवं एसडीएम राजकुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही सभी तैयारी जल्द-से-जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।