बौंसी: लेनदेन विवाद में चाकूबाजी, तीन आरोपित गिरफ्तार
Bausi, Banka | Oct 24, 2026 बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर कुलदेव दास पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कार्तिक दास, राकेश दास और नेबू दास शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।