रामनगर: गनेशपुर की छाया ने पति और उसके एक साथी पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप
गनेशपुर की रहने वाली छाया ने पति व उसके एक अन्य साथी पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप।महिला की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। आज मंगलवार 5 बजे महिला के द्वारा बताया गया उसके पति के द्वारा घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसकी बेटी को जबरन छीनने की कोशिश की गई। जान से मारने की धमकी दी गई है।