रामनगर: गनेशपुर की महिला ने पति, सास और ननंद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस कर रही जांच
गनेशपुर की रहने वाली छाया ने पति पवन कुमार सास नरेंद्री देवी, ननंद कंचन निवासी बरेठी पर मारने पीटने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली रामनगर में दर्ज कराया मुकदमा। रामनगर पुलिस आज सोमवार 5 बजे मामले की जांच कर रही। छाया का आरोप है ससुरालीजन आए दिन उसको मारते पीटते हैं घर से भगा देते हैं रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।