रामनगर: रामनगर में एक दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी, पुलिस आज सोमवार को मामले की कर रही जांच
बीती रविवार की रात में रामनगर के मोहल्ला रानी दो निवासी शुभम कुमार अवस्थी की दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप प्रिंटर और चार हजार रुपए उठा ले गए। चोरी की जानकारी शुभम को सुबह हुई। डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आज सोमवार 5:00 बजे पुलिस से लिखित शिकायत की है। रामनगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।