फर्रुखाबाद: गांव कटिहार नगला में खेलते समय दो वर्षीय बच्ची छत से गिरी, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कमालगंज के गांव कटिहार नगला निवासी अभय कुमार की 2 वर्षीय बेटी बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक बच्ची छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। जिससे वह घायल हो गई। घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए