अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीण ने दी गोली चलाने की धमकी, CEO बोलीं- “गोलियां चलती हैं तो चलने दो”
मुरैना। पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदपुरा नंदपुर में जलभराव की समस्या का निरीक्षण करने पहुंचीं जनपद पंचायत सीईओ सुनीता दंडोतिया के सामने एक ग्रामीण द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
गांव की गलियां बारिश के बाद जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई हैं। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। शिकायत के बाद सीईओ सुनीता दंडोतिया मौके पर पहुंचीं और जल निकासी के रास्ते में बताए जा रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।
इसी दौरान एक ग्रामीण ने कथित तौर पर अतिक्रमण हटाने पर “गोलियां चलेंगी” जैसी धमकी दी। इसके जवाब में सीईओ ने कहा, “गोलियां चलती हैं तो चलने दो।”
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#morena #पोरसा