जिस समय हत्या की गई, प्रेमी के साथ कॉल पर कनेक्ट थी रूबी, इसलिए रिकॉर्ड हो गईं चीखें...फिर छा गई खामोशी👇
10 सितंबर को मौत के घाट उतारी गई रूबी गुर्जर के प्रेमी (हरदोई, यूपी निवासी) का आरोप है कि घर के लोग उसे अपने साथ मुरैना से गांव ले गए। रूबी को उसके साथ कुछ गलत होने का अंदेशा पहले से ही था, इसलिए उसने अपने कथित प्रेमी अनुज सिंह को फोन पर कनेक्ट कर रखा था। गांव पहुंचने पर रूबी ने यह भी कहा कि 'मैं वाहन से नहीं उतरूंगी, लेकिन साथ मौजूद महिलाओं ने भरोसा दिया कि उसे कोई नहीं मार रहा। इसके कुछ देर बाद ही रूबी के चीखने की आवाजें आतीं हैं और फिर खामोशी छा जाती है, क्योंकि शायद उसका मोबाइल फोन गिर गया था और उसकी हत्या में शामिल लोगों को कॉल पर किसी के कनेक्ट होने का पता चल गया था, ऐसा मुरैना के एडवोकेट राकेश दुबे का भी कहना है।
सवाल अब भी यही है कि हत्या के वक्त जिन महिलाओं की आवाज ऑडियो रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रही है, उनके खिलाफ अभी तक मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? क्या नूराबाद थाना पुलिस उन महिलाओं को बचाने का प्रयास कर रही है?
Disclaimer- यह ऑडियो क्लिप रूबी के कथित प्रेमी अनुज सिंह ने मीडिया को उपलब्ध कराई है, उसके मुताबिक यह प्रमाण पुलिस को भी भेजा जा चुका है। Namaste Morena इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता।
Morena Nagar, Morena | Sep 16, 2026