बैराड़: भौराना तिराहा पर पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 10 वाहनों का चालान किया
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले के समस्त थानों पर सतत रूप से बाहनो की चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बैराड़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सुरेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार शाम 5:00 बजे भौराना तिराहे पर वाहन चेकिंग लगायी जिसमें वाहनों की सतत रूप से चेकिंग की गई। जहा पुलिस टीम ने 10 बाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की है।