पयागपुर: खुटेहना स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के द्वारा खुटेहना स्थिति मिठाई की दुकान पर छापा मारा गया। खाद्य कारोबारकर्ता गुप्ता पेड़े वाले के प्रतिष्ठान से छेना एवं बर्फी का नमूना लिया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा भरे गये नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। छापामारी कार्यवाही टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व कृपा शंकर रहे मौजूद।