Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image

#मदरसा_में_बहुत_बड़ा_हादसा #प्रशासन_ने_मौके_पर_पहुंचकर_लिया_जायजा__ #गोपालगढ़___ डीग जिले के सीकरी इलाके के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मील का मदरसा में शुक्रवार शाम सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से बड़ा हादसा हो गया। टैंक में सफाई के लिए उतरी छात्राओं को बचाने के प्रयास में एक के बाद एक छात्राएं अंदर जाती चली गईं और दम घुटने से बेहोश हो गईं। उक्त हादसे में हरियाणा के सांगरस निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल पुत्री अब्दुल रहीम की मौत हो गई जबकि 12 छात्राएं और एक युवक अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मदरसा परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की एक पट्टी कुछ दिन पहले टूट गई थी और इसके बाद टैंक की मशीनों से सफाई कराई गई थी पर एक हिस्से में थोड़ा मलबा रह गया था। छात्राओं ने स्वयं ही शेष मलबा साफ करने के लिए टैंक में उतर गईं थी और अंदर मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव से वे बेहोश हो गईं थी। बताया गया है कि पहली छात्राओं को बचाने के लिए अन्य छात्राएं भी बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरती चली गईं थी और इसी दौरान सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गईं थी। छात्राओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी तारिफ पुत्र महबूब भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया था। बेहोश हुई छात्राओं को अलवर में उपचार के लिए ले जाया गया है। डीग कलेक्टर मयंक मनीष द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलवर के जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बातचीत की गई है। बताया गया है कि मील का मदरसा में करीब 3500 विद्यार्थी तालीम लेते हैं, जिनमें 1500 छात्राएं और करीब 2000 छात्र हैं। पुलिस द्वारा मृत छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026

MORE NEWS

#मदरसे_में_छात्राओं_से_सेफ्टी_टैंक_की_सफाई_कराना_निंदनीय
#दोषियों_पर_होगी_सख्त_कार्रवाई 
#गृह_राज्यमंत्री_बेढ़म____________

 प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

#मदरसे_में_छात्राओं_से_सेफ्टी_टैंक_की_सफाई_कराना_निंदनीय #दोषियों_पर_होगी_सख्त_कार्रवाई #गृह_राज्यमंत्री_बेढ़म____________ प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026

#पुलिस_अधीक्षक_डीग_
 #शरण_गोपीनाथ_के_के_नेतृत्व_में_जिले_किया_फ्लैग_मार्च

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों में भय और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक डीग, श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के नेतृत्व में उप अधीक्षक पुलिस वृत्त डीग सीताराम बैरवा के साथ मय पुलिस जाब्ता फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

#पैदल_गश्त_का_मुख्य_उद्देश्य
 असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और आम नागरिकों, व्यापारियों व महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

#पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

#डीग_पुलिस_की_अपील______

डीग जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों मे भय एवं आमजन मे विश्वास के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च/पैदल गश्त आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी।

#पुलिस_अधीक्षक_डीग_ #शरण_गोपीनाथ_के_के_नेतृत्व_में_जिले_किया_फ्लैग_मार्च जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों में भय और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक डीग, श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के नेतृत्व में उप अधीक्षक पुलिस वृत्त डीग सीताराम बैरवा के साथ मय पुलिस जाब्ता फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। #पैदल_गश्त_का_मुख्य_उद्देश्य असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और आम नागरिकों, व्यापारियों व महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है। #पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। #डीग_पुलिस_की_अपील______ डीग जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों मे भय एवं आमजन मे विश्वास के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च/पैदल गश्त आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026

#नीट_परीक्षा_में_हुआ_सिलेक्शन______

#खेड़ली(अलवर)______________

__खेड़ली कस्बा जिला अलवर निवासी मृदुल सिंघल पुत्र रविंद्र कुमार सिंघल (केसरा वाले) का नीट में हुआ सिलेक्शन
__परीक्षा के आए रिजल्ट में 579 अंक किए प्राप्त
__मृदुल के पिता अध्यापक ओर माता अध्यापिका है।
__समाज सहित खेड़ली कस्बेवासियों ने दी बधाई

#नीट_परीक्षा_में_हुआ_सिलेक्शन______ #खेड़ली(अलवर)______________ __खेड़ली कस्बा जिला अलवर निवासी मृदुल सिंघल पुत्र रविंद्र कुमार सिंघल (केसरा वाले) का नीट में हुआ सिलेक्शन __परीक्षा के आए रिजल्ट में 579 अंक किए प्राप्त __मृदुल के पिता अध्यापक ओर माता अध्यापिका है। __समाज सहित खेड़ली कस्बेवासियों ने दी बधाई

Nagar, Bharatpur | Jul 17, 2026