#पुलिस_अधीक्षक_डीग_
#शरण_गोपीनाथ_के_के_नेतृत्व_में_जिले_किया_फ्लैग_मार्च
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों में भय और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक डीग, श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के नेतृत्व में उप अधीक्षक पुलिस वृत्त डीग सीताराम बैरवा के साथ मय पुलिस जाब्ता फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
#पैदल_गश्त_का_मुख्य_उद्देश्य
असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और आम नागरिकों, व्यापारियों व महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
#पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखते ही तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
#डीग_पुलिस_की_अपील______
डीग जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों मे भय एवं आमजन मे विश्वास के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च/पैदल गश्त आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी।