कोडरमा: तिलैया डैम रोड में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, 2 लोग घायल सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिलैया डैम रोड में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बाजार से घर लौट रहे 3 लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार समीर अंसारी पिता मो.सब्बीर, मुस्कान परवीन 5 लोगों के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक काफी तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाते हुए सभी को टक्कर मार दी।