हज़ारीबाग: हजारीबाग में कैनरी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, पक्षियों के जीवन और सुंदरता को समझने का मौका मिला
हजारीबाग में पहली बार कैनरी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. जिसका उद्देश्य आम जनता को प्रकृति के साथ जोड़ना है. हजारीबाग और इसके आसपास के इलाकों में कौन से पंछी पाए जाते हैं इसकी बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी के साथ-साथ समाज के कई लोग, पर्यावरण प्रेमी और बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे शामिल हुए.