हज़ारीबाग: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने जताई खुशी
दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2025 में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ के राज का अंत हुआ और विकास एवं सुशासन की शुरुआत अब होगी। दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली की महान जनता का आभार जताया ।