हज़ारीबाग: डीसी के निर्देश पर, जिले में दाखिल-खारिज वादों में लंबित मामलों को सुधारने के लिए 13 फरवरी को सभी अंचलों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएँगे।
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय के निदेशानुसार जिले में दाखिल खारिज वादों में लंबित की स्थिति में सुधार हेतु दिनांक 13 फरवरी 2025 को हजारीबाग जिला के सभी अंचलों में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। हजारीबाग जिलान्तर्गत विभिन्न अंचलों में 30 दिनों से आपत्ति रहित वादों की स्थिति में सुधार हेतु यह शिविर आयोजित किया जाएगा।