हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की, 3 मार्च को रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि होंगे
हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सर्किट हाउस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था ने आगामी 3 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे बाबूलाल मरांडी ने सहर्ष स्वीकार किया।