गोगरी: गोगरी में भूमिहीन परिवारों ने सांसद और विधायक को बासगीत पर्चा की मांग को लेकर आवेदन सौंपा
Gogri, Khagaria | Aug 19, 2026 खगड़िया नगर परिषद गोगरी जमालपुर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दो बजे एक योजना के उद्घाटन के लिए पहुंचे खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य को मुश्कीपुर निवासी करीब ढाई दर्जन भूमिहीन महिलाओं ने आवेदन सौंपकर बासगीत पर्चा दिलाने की मांग की। महिलाओं ने सांसद और विधायक को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है।