अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में जमीन विवाद में भाई-भाई आमने-सामने, निर्माण कार्य रोककर मारपीट का आरोप
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ललपुरिया साहब सिंह गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रामचन्द्र नाम के व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण करा रहा था, तभी आरोपियों ने निर्माण कार्य रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। घटना में उसके सीने में चोट आई है