टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा
---------
---------
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को लंबित सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने तथा प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए।
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित हुए।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
2 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026