जहानाबाद: जहानाबाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व सैनिकों को योजनाओं की मिलेगी बेहतर सुविधा
जहानाबाद सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को अब सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आसानी से मिल सकेगा।