आबू रोड: आबूरोंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, युवाओं के मुद्दों को कांग्रेस ने दी आवाज, राहुल गांधी का संदेश भी किया प्रसारित
आबूरोड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार युवाओं, छात्रों, शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही की ओर से आबूरोड में "छात्रों की गूंज" जन प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।