निज़ामाबाद: रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाई
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने आज शनिवार को दोपहर 1 बजे तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर धमकी दी जा रही है ।