चान्हो: चान्हो में 40 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण
Chanho, Ranchi | Aug 12, 2026 चान्हो प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार दोपहर एक बजे समावेशी शिक्षा के तहत 40 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए। बच्चों की जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, रोलेटर, टीएलएम किट, हैंड स्केचर और श्रवण उपकरण सहित अन्य सामग्री दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इन उपकरणों से बच्चों की शिक्षा और दैनिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ेगी...