गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में जनता दरबार लगाकर सुनी आमजनों की शिकायतें
उपायुक्त ने मंगलवार को 12 बजे डीसी ऑफिस प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आमजनों की शिकायतों को सुना।उसके त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब सैकड़ों से ज्यादा लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।।