गिरिडीह: न्यू बरगंडा में मोबाइल छीनने की घटना, आरोपी बाइक छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित जेसी बॉस के पास सोमवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवती से मोबाइल छिनतई की घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक युवक युवती का मोबाइल छीनकर बाइक से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के पीछा करने पर बाइक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया।