हनुमानगढ़: एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 90 बदमाश गिरफ्तार, 233 स्थानों पर दी दबिश
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस की कुल 33 टीमों ने 233 स्थानों पर दबिश दी और 90 बदमाशों को गिरफ्तार किया।