बक्सर: जन सुराज जिलाध्यक्ष ने गड्ढे के पानी में बैठ विधायक से इस्तीफा मांगा, कहा- न कर सको तो पद छोड़ दो
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 बक्सर.गोलंबर से जासो-नदांव होते हुए डुमरांव को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क जर्जर हो चुकी है। यह जिले के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जर्जर सड़क के खिलाफ जन सुराज पार्टी ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। जासो स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर बने गड्ढों में भरे बारिश के पानी के बीच जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे तक सांकेतिक मौन धरने पर बैठे।