रायडीह: तेतरकोना गांव में सड़क नहीं, पगडंडी ही सहारा; रात में मरीज की तबीयत बिगड़ने पर बढ़ती है परेशानी
Raidih, Gumla | Sep 3, 2026 *ग्रामीणों ने समाजसेवी कमल किशोर किसान को बताई गांव की समस्याएं, बीडीओ व जिला पदाधिकारी से जल्द समाधान की मांग।* रायडीह (गुमला)। रायडीह प्रखंड अंतर्गत जरजट्टा पंचायत के तेतरकोना गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं समाजसेवी कमल किशोर किसान के समक्ष रखीं।