कौंच: तीतरा खलीलपुर गांव में चोरों ने आटा चक्की को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | Aug 17, 2026 सोमवार शाम 5 बजे जानकारी मिली कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में चोरों ने आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर ताला तोड़कर आटा की 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। चोरी के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।