बरहेट: बरहेट पुलिस ने तलबड़ीया में रात्रि गश्ती के दौरान 2 गो तस्करों को 12 गोवंश के साथ पकड़ा
थाना पुलिस ने तलबड़ीया के पास बीती रात गस्ती के दौरान गो तस्करी के मामले में दो को गिरफ्तार किया है । दोनों के विरुद्ध बरहेट थाना में कांड संख्या 132/ 26 दर्ज किया गया है । गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने 12 गोवंश भी बरामद किए हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है यह जानकारी पुलिस अधीक्षक साहिबगंज कार्यालय से जारी विज्ञप्ति से मिली है।