उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिले करीब एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन शिव मंदिर के अवशेषों से उसी प्राचीन शैली में मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। मई 2020 में विस्तारीकरण के दौरान 25 से 30 फीट गहरी खुदाई में इन प्राचीन अवशेषों और मूर्तियों की खोज हुई थी। पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहे इस कार्य में मूल पत्थरों के साथ-साथ राजस्थान के बेसाल्ट पत्थरों और विशेष कारीगरों की कला का उपयोग किया जा रहा है।
#UjjainNews #MahakalMandir #MadhyaPradesh #Archaeology #NewsUpdate #Trending #Primenews #Primenewsnetwork
Ujjain Mahakal temple excavation, Parmar period Shiva temple reconstruction, Rajasthan basalt stone artisans, Mahakallok expansion update