पाली: थाना बालाबेहट पुलिस ने महिला के साथ हुई ₹9724 की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए रकम लौटाई
Pali, Lalitpur | Oct 1, 2026 साइबर अपराधियों द्वारा वाट्सऐप कॉल कर निर्वाचन आयोग की तरफ से फोन पे पर गिफ्ट बाउटर के नाम से ₹ 9,724.86/- का फ्रॉड किया गया था। बालाबेहट निवासी पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी । उक्त साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के सम्पूर्ण धनराशि को वापस कराया गया।