जयसिंहनगर: जनकपुर तिराहा बस स्टैंड के पास बाइक की डिक्की से ₹3 लाख हुए चोरी, एसपी ने चोरों पर इनाम किया घोषित
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर तिराहा बस स्टैंड के पास में मोटरसाइकिल की डिक्की से लाखों रुपए चोरी हो जाने का मामला बुधवार की दोपहर 1 बजे लगभग प्रकाश में अया है। बताया गया है कि शिक्षक जीवन लाल बीमार पत्नी, बेटी के इलाज के लिए बैंक से पैसे निकाल कर फल लेने के लिए जनकपुर तिराहा बस स्टैंड के पास में मोटरसाइकिल खड़ा करके फल लेने गए तभी चोरी हुई।