पंडारक: पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत के पूरण बिगहा गांव में एक दुकान में लाखों की चोरी
पंडारक प्रखंड के काेंदी पंचायत के पूरण बिगहा गांव में बुधवार की सुबह लगभग3 बजे अज्ञात चोरों ने पप्पू साउंड के दुकान में लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 15-18 लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली गई है। दुकान मालिक पप्पू कुमार ने बुधवार को लगभग 12 बजे बताया कि चोर स्कॉर्पियो से आए थे। सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। मामला थाना में दर्ज किया गया।