सारठ: अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की कमी से लोगों का काम समय पर नहीं होता, सीओ सारठ ने अधिकारियों को लिखा पत्र
Sarath, Deoghar | May 23, 2026 सारठ अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की घोर कमी से जनता का काम समय पर नहीं होता है, उक्त बातें CO केसीएस मुंडा ने कही। शनिवार शाम 5 बजे तक दफ्तर में बैठे CO बोले कि 1952 में बने अंचल के संचालन के लिए सृजित पदों से काफी कम कर्मचारी कार्यरत है, जबकि 74 सालों में जनसंख्या के साथ काम भी बढ़ा है। बताया कि कर्मचारियों की कमी को लेकर 2 बार वरीय अधिकारियों को लिखे हैं