डुमरांव: डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर फेल, 10-15 दिन तक बिजली संकट; जीएम ने किया निरीक्षण
Dumraon, Buxar | Aug 24, 2026 डुमरांव के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में नवस्थापित 80 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से डुमरांव सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। करीब 100 मेगावाट की मांग के मुकाबले अब महज 45 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो रही है।