पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया महिला कॉलेज में नए छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन, सैकड़ों छात्राएं हुईं शामिल
पूर्णिया महिला कॉलेज में गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे से नए छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कॉलेज के विज्ञान भवन में हुआ। इस मौके पर सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं वहीँ।कॉलेज के प्रिंसिपल अनंत कुमार गुप्ता ने इंडक्शन मीट की अगुआई करते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी।