अशोक नगर: जिला अस्पताल में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर आयोजित, जरूरतमंदों को उपकरण वितरित किए गए
जिला अस्पताल में गुरुवार को शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को उपयोगी उपकरण वितरित किए गए। सिविल सर्जन एवं ईएनटी सर्जन की उपस्थिति में हितग्राहियों को उनके पुराने व टूटे उपकरणों के बदले नए उपकरण मौके पर ही प्रदान किए गए। शेष उपकरणों को भविष्य में जरूरतमंदों को देने हेतु सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।