अरवल: तूफानी बीघा गांव से बाप-बेटे समेत नौ लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Arwal, Arwal | Mar 22, 2024 तूफानी बीघा गांव से दो शराब कारोबारियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर तूफानी बीघा गांव से बाप बेटे समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को संशोधित उत्पादन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है।